शिक्षा के साधन Means of Education

शिक्षा के साधन Means of Education 

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है इस लेख शिक्षा के साधन (Means of Education) में। दोस्तों यहाँ पर आप शिक्षा क्या है, शिक्षा का शाब्दिक अर्थ के साथ ही शिक्षा के औपचारिक साधन तथा शिक्षा के अनौपचारिक साधन के बारे जानेंगे। तो आइये शुरू करते है, यह लेख शिक्षा के साधन :- 

इसे भी पढ़े :- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1968 और 1986

शिक्षा के साधन


शिक्षा क्या है What is Education 

शिक्षा एक ऐसा शब्द है, जिसको परिभाषित करने में सभी विद्वानों को कठिनाई का अनुभव होता है, किन्तु अलग-अलग विद्वानों ने शिक्षा को अलग-अलग प्रकार से परिभाषित किया है। साधारण तौर पर देखा जाए तो शिक्षा संस्कृत के "शिक्ष" धातु से बना हुआ है और इसका अर्थ होता है "सीखना और सीखना एक बहुत ही विस्तृत प्रक्रिया होती है और यह व्यक्ति के जन्म के पश्चात प्रारंभ होकर उसकी मृत्यु तक चलती रहती है, 

जिसका संबंध व्यक्ति के सर्वांगीण विकास हर पक्ष के विकास से होता है। जॉन ड्यूवी महोदय कहते हैं, कि शिक्षा का अर्थ व्यक्ति की उन समस्त शक्तियों का विकास से होता है, जो उसको वातावरण में नियंत्रित करने और संभावनाओं की पूर्ति करने के लिए सहायता प्रदान करती है। शिक्षा का उद्देश्य ही होता है, 

कि वह व्यक्ति के आचार विचार के साथ ही उसके अन्य महत्वपूर्ण पक्षो को भी संशोधित करें और उनको विकसित करें, जिसके फलस्वरुप व्यक्ति और समाज का दोनों का ही लाभ हो। 

शिक्षा की परिभाषा Definition of Education 

शिक्षा शब्द को परिभाषित करने के लिए अनेक विद्वानों ने अपने-अपने अनुसार प्रयास किया है, यहाँ पर कुछ प्रसिद्ध विद्वानों की परिभाषा निम्न प्रकार से दी गई है:-

  1. पेस्टोलोजी :- शिक्षा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का स्वाभाविक सामान्य स्कूल और प्रगतिशील विकास होता है।
  2. फ्रोबेल के अनुसार:- शिक्षा एक ऐसी प्रक्रिया होती है, जिसके द्वारा बालक तथा बालिकाओं की जन्मजात शक्तियाँ बाहर प्रकट होती हैं।
  3. जेम्स के अनुसार :- शिक्षा कार्य संबंधी अर्जित आदतों का एक संगठन होता है, जो व्यक्ति को उसके भौतिक और सामाजिक वातावरण में उचित सामंजस्य करने में सहायता प्रदान करता है।
  4. महात्मा गांधी के अनुसार:- शिक्षा से अभिप्राय होता है, कि बालक तथा मनुष्य के शरीर मन और आत्मा में अंतर नहीं कर शक्तियों के सर्वोत्तम प्रकृटीकरण से।

शिक्षा का शाब्दिक अर्थ Meaning of Education 

शिक्षा को अंग्रेजी भाषा में एजुकेशन के नाम से जाना जाता है, और यह एजुकेशन शब्द लैटिन भाषा के शब्द से मिलकर बना हुआ है जो तीन प्रकार से होते हैं:- 

  1. Educatum Words 
  2. Educere Words 
  3. Educare Words 

Educatum Words :- Educatum Words का अर्थ होता है To Train act of Teaching अर्थात शिक्षित करना यह दो शब्दों से निर्मित हुआ है E+Duco जिसमें E का अर्थ होता है, अन्दर जबकि Duco का अर्थ होता है, बढ़ना विकास करना इस प्रकार से इसका अर्थ होता है अंदर से विकास करना।

Educere Words :- Educere Words का अर्थ होता है, to lead out जिसका अर्थ होता है, अंदर से विकसित करना अथवा अंदर से बाहर निकलना।

Educare : :- Educare Words का अर्थ होता है, To Educate To bring up, to raise अर्थात आगे बढ़ाना अंदर से बाहर निकलना अथवा अंदर से उसको विकसित करना।

इस प्रकार से उपयुक्त कथनों के आधार पर कह सकते हैं, कि प्रत्येक बालक के अंदर जो जन्म से ही कुछ जन्मजात प्रवृत्तियां होती हैं, उनको बालक वातावरण के संपर्क में लाता है और उन शक्तियों को अंदर से बाहर की ओर निकलता है तथा विकसित करता है, इस आधार पर हम शिक्षा का शाब्दिक अर्थ कह सकते हैं, कि जो जन्मजात शक्तियां बालकों में होती हैं उनके सर्वांगीण विकास वातावरण के संपर्क के फलस्वरुप होता है, वहीं शिक्षा का शाब्दिक अर्थ है।

शिक्षा के साधन Means of Education 

शिक्षा के दो प्रकार के साधन होते हैं

  1. औपचारिक साधन :- शिक्षा के औपचारिक साधन के रूप में वे सभी संस्थाएं और वह स्थल होते हैं, जहाँ पर नियमित और व्यवस्थित रूप से शिक्षा प्रदान करने का कार्य होता है और सभी प्रकार की शिक्षा से संबंधित व्यवस्थाएं होती हैं। इन संस्थानों में शिक्षण कार्य विशेष व्यवस्थाओं के आधार पर किया जाता है, यहाँ पर एक निश्चित कक्षा के लिए निश्चित पाठ्यक्रम होता है, जिसमें निश्चित विषयवस्तु होती हैं, जो किसी भी छात्र की आयु उसकी मानसिक योग्यता आदि के आधार पर सुनिश्चित की जाती है। इन संस्थानों में बालकों को निर्धारित शुल्क जमा करके विद्यालय में प्रवेश लेना होता है, तथा निश्चित समय अंतराल के अंतर्गत पाठ्यक्रम को पूरा करके परीक्षा में सम्मिलित होकर पास होना होता है। यहाँ पर शिक्षण कार्य अध्यापकों के द्वारा विभिन्न प्रकार के तरीकों से होता है। औपचारिक शिक्षा के विभिन्न प्रकार के स्रोत होते हैं, जैसे की पाठशाला पुस्तकालय वॉचनालय संग्रहालय आदि।
  2. अनौपचारिक साधन :- शिक्षा के अनौपचारिक साधन के रूप में वे संस्थाएँ वे सभी स्थल आते हैं। यहाँ पर शिक्षा की व्यवस्था किसी भी प्रकार से व्यवस्थित नहीं होती यहां पर किसी भी विषय की किसी भी पाठ्यक्रम की शिक्षा नहीं दी जाती और ना ही यहां पर कोई शिक्षक और कोई शिक्षार्थी होता है। अनौपचारिक शिक्षा हम अपने घर पर अपने माता-पिता अपने भाई-बहन चाचा चाचा दादा दादी नाना नानी से प्राप्त करते हैं। साधारण तौर पर कह सकते हैं, कि वातावरण में अपने समाज में बहुत से ऐसे स्थल हैं, जहां पर अनौपचारिक शिक्षा प्राप्त करके हम अपने आप को वातावरण समाज में रहने के योग्य बनाते हैं, जैसे कि परिवार मित्र मंडली धार्मिक संस्थाएं समाचार पत्र मनोरंजन संस्थाएं रेडियो टेलीविजन तथा यात्रा और सहचार्य। 

दोस्तों यहाँ पर आपने शिक्षा के साधन (Means of Education) शिक्षा क्या है, शिक्षा का शाब्दिक अर्थ के साथ ही शिक्षा के औपचारिक साधन तथा शिक्षा के अनौपचारिक साधन पढ़े। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े :- 

  1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1968 National Education policy 1968


0/Post a Comment/Comments