पाठ्यक्रम किसे कहते है अर्थ और परिभाषा Pathaykram kise kahte hai
हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है इस लेख पाठ्यक्रम किसे कहते है पाठयक्रम का अर्थ और परिभाषा (Pathaykram kise kahte hai) कुरीकुलम क्या है, curriculum meaning in hindi, pathyakram ka arth, curriculum kya hai, pathyakram ki paribhasha में।
दोस्तों इस लेख में आप पाठ्यक्रम क्या है पाठ्यक्रम का अर्थ पाठ्यक्रम की परिभाषा जान पाएंगे। दोस्तों यहाँ से लेख हमेशा बीएड तथा deled परीक्षा में। तो आइये शुरू करते है, यह लेख पाठयक्रम का अर्थ और परिभाषा पाठ्यक्रम क्या है अर्थ तथा परिभाषा :-
इसे भी पढ़े :- पाठयक्रम निर्माण के सिद्धांत
पाठ्यक्रम किसे कहते है What is curriculum
शिक्षा मानव जीवन के अतीत से ही जुड़ी हुयी है और यह जीवनपर्यंत चलने वाली अनवरत प्रक्रिया भी होती है, कियोकि शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलता है।
वैसे तो शिक्षा का माध्यम दो प्रकार से अनौपचारिक और औपचारिक होता है, जिसमें अनौपचारिक तो समाज घर परिवार से प्राप्त हो जाती है, किंतु औपचारिक शिक्षा के लिए कुछ संस्थाएं होती हैं
जिनको विद्यालय के नाम से जाना जाता है और विद्यालय में एक विशेष प्रकार की व्यवस्था के फलस्वरूप शिक्षा के उद्देश्यों को प्राप्त किया जाता है उसे व्यवस्था को ही पाठ्यक्रम Curriculum के नाम से जाना जाता है।
यह पाठ्यक्रम विद्यालय के समस्त कक्षाओं के लिए अलग-अलग प्रकार के निर्धारित किए जाते हैं और अपनी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए हर एक कक्षा के विद्यार्थियों को उस पाठ्यक्रम के अनुसार चलना पड़ता है, इसलिए साधारण शब्दों में कह सकते हैं, कि शिक्षा के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए जिसकी आवश्यकता होती है उसको पाठ्यक्रम कहा जाता है।
पाठ्यक्रम का अर्थ Meaning of Meaning
पाठ्यक्रम (Curriculum) वह एक सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की व्यवस्था होती है, जो शिक्षा के लक्ष्यो को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यह पाठ्यक्रम राज्य सरकार के द्वारा निर्मित विभिन्न शैक्षिक बोर्ड के द्वारा भी तय किया जाता है।
अतः प्रत्येक विद्यालय का यह उत्तरदायित्व होता है, कि वह समस्त छात्र तथा छात्राओं को शिक्षा के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए इस पाठ्यक्रम को अपने विद्यालय में विधिवत रूप से संचालित करें यहां पर शिक्षा के अर्थ को तीन रूपों में स्पष्ट किया गया है:-
पाठ्यक्रम का शाब्दिक अर्थ Literal meaning of curriculum
पाठ्यक्रम को अंग्रेजी भाषा में करिकुलम Curriculum के नाम से जाना जाता है और यह करिकुलम लैटिन भाषा के शब्द से मिलकर बना हुआ है जिसका अर्थ होता है "दौड़ का मैदान" इस प्रकार से कहा जा सकता है, कि शिक्षा के क्षेत्र में पाठ्यक्रम वह एक दौड़ का मैदान होता है, जिसमें छात्र अपने निश्चित लक्ष्य तक पहुंचाने का प्रयास करता है अर्थात शाब्दिक अर्थ के अनुसार पाठ्यक्रम वह एक ऐसा रास्ता होता है, जिसके अनुसार चलकर विद्यार्थी शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त कर सकता है।
पाठ्यक्रम का संकुचित अर्थ Narrow meaning of curriculum
पाठ्यक्रम के संकुचित अर्थ के या परंपरागत अर्थ के अनुसार पाठ्यक्रम अध्ययन का एक कोर्स होता है जिसको सिलेबस Syllabus के नाम से भी जाना जाता है, जिसके अंतर्गत केवल कुछ विषयों तथ्यों की सीमाएं निश्चित रहती हैं। इस प्रकार संकुचित अर्थ के अनुसार पाठ्यक्रम को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित किया गया है।
पाठ्यक्रम का व्यापक अर्थ Broad meaning of curriculum
वर्तमान में अगर देखा जाए तो पाठ्यक्रम का स्वरूप व्यापक भी हो गया है। अब यह केवल अध्ययन के कोर्स या सिलेबस तक ही सीमित नहीं है। अब पाठ्यक्रम के अंतर्गत उन समस्त उन सभी अनुभवों का भी समावेश हो गया है, जो बालक अपने व्यक्तित्व के सभी प्रकार के विकास के लिए प्राप्त करता है।
अतः व्यापक अर्थ के अनुसार कहा जा सकता है, कि पाठ्यक्रम Curriculum का तात्पर्य है, विद्यार्थियों के लिए आयोजित उन सभी अनुभवों और क्रियाओ से होता है, जो उनके सामाजिक तथा समस्त विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।
पाठ्यक्रम की परिभाषा Definition of curriculum
पाठ्यक्रम की परिभाषा विभिन्न शिक्षाविदों ने अपने-अपने अनुसार दी है, यहां पर कुछ महत्वपूर्ण शिक्षाविदों की परिभाषाओं को परिभाषित किया गया है:-
- हॉर्नी महोदय के अनुसार :- पाठ्यक्रम एक वह व्यवस्थित संगठनों का माध्यम होता है, जो विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है और यह सीखने एवं शांतिपूर्ण पढ़ने से अधिक है इसमें उद्योग व्यवसाय ज्ञानोपर्जन अभ्यास तथा कई क्रियाएं सम्मिलित होती हैं।
- कनिंघम के अनुसार :- कहा गया है, कि पाठ्यक्रम कलाकार अर्थात शिक्षक के हाथ में एक वह साधन वह माध्यम है, जिससे वह अपने पदार्थ अर्थात शिक्षार्थी को अपने आदर्श उद्देश्य के अनुसार अपने कलाकार शिक्षालय में चित्रित कर सकता है।
- क्रो एंड क्रो:- क्रो एंड क्रो महोदय के अनुसार पाठ्यक्रम में सिखाने वाले बालक के वे सभी अनुभव निहित होते हैं, जिनसे वह विद्यालय या उसके बाहर प्राप्त करता है, वे सभी अनुभव और कार्यक्रम होते हैं, जो उनका मानसिक शारीरिक संवेगात्मक सामाजिक आध्यात्मिक और नैतिक रूप से विकसित करने में सहायता देते हैं।
- जॉन ड्यूवी के अनुसार :- सीखने का वह विषय या पाठ्यक्रम पदार्थों के चारों ओर सिद्धांतों का चित्रण है, जो की उद्देश्य पूर्ण लगातार क्रियान्वेषण से साधन के रूप में आ जाते हैं।
- प्रो पेनी :- महोदय के अनुसार पाठ्यक्रम के अंतर्गत वे समस्त स्थितियाँ आती है, जिनको शिक्षालय द्वारा बालकों के व्यक्तित्व के विकसित करने के लिए चुनाव और संगठित किया जाता है।
- किलपैट्रिक के अनुसार :- पाठ्यक्रम वास्तविकता का शैक्षिक जीवन में संचार करने वाला तत्व होता है।
- शिक्षाशास्त्रियों के मत के अनुसार :- जो कुछ पढ़ा और सीखा जाता है, उसकी क्रमबद्ध व्यवस्था को ही पाठ्यक्रम कहा जाता है।
- के.जी. सैयदेन के अनुसार :- पाठ्यक्रम बालकों के समायोजन की एक प्रमुख प्रक्रिया के रूप में साधन माना जाता है, इसमें बालक दैनिक जीवन के कार्यों में वातावरण के साथ समायोजन स्थापित करता है, जिनमें बाद में वह अपनी क्रियाकलापों को संगठित करता है।
- माध्यमिक शिक्षा आयोग के अनुसार :- पाठ्यक्रम का अर्थ केवल शास्त्रीय विषयों से ही संबंधित नहीं होता, जिसको विद्यालय में परंपरागत ढंग से पढ़ाया जाता है, बल्कि इसके अंतर्गत अनुभवों को प्रधानता दी जाती है, जिनको बालक बहुत प्रकार की क्रियाओ के द्वारा प्राप्त कर पाता है, जो विद्यालय कक्षा-कक्ष पुस्तकालय प्रयोगशाला के साथ ही वर्कशॉप खेल के मैदान तथा छात्र और शिक्षकों के बीच होने वाले विभिन्न प्रकार के अनौपचारिक संपर्कों से भी संबंधित रहता है। इस प्रकार से विद्यालय का संपूर्ण जीवन पाठ्यक्रम ही होता है, जो बालकों के जीवन के सभी पक्षों को स्पर्श कर सकता है और संतुलित व्यक्तित्व के विकास में सहायता प्रदान करता है।
- बेंट तथा क्रोनवर्ग के अनुसार :- पाठ्यक्रम पाठयवस्तु का ही शुव्यस्थित रूप होता है, इसका निर्माण बालकों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया जाता है।
यहाँ पर पाठ्यक्रम क्या है (What is curriculum) पाठयक्रम का अर्थ, पाठयक्रम की परिभाषा के साथ कुरीकुलम क्या है, curriculum meaning in hindi, pathyakram ka arth, curriculum kya hai, pathyakram ki paribhasha पाठयक्रम का अर्थ और परिभाषा, पाठयक्रम किसे कहते है अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को समझाया है, आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।
इसे भी पढ़े :-
एक टिप्पणी भेजें