मनोविज्ञान के नोट्स Manovigyan ke Notes

मनोविज्ञान के नोट्स Manovigyan ke Notes 

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है हमारे इस लेख मनोविज्ञान के नोट्स (Manovigyan ke Notes) में। दोस्तों यहां पर आप मनोविज्ञान के प्रमुख नोट्स जान पाएंगे 

इसके साथ ही आप मनोविज्ञान का विकास तथा अन्य महत्वपूर्ण तथ्य जान पाएंगे जो विभिन्न टेट सुपर टेट एग्जाम्स में पूछे जाते हैं तो लिए शुरू करते हैं आज का यह लेख है मनोविज्ञान के नोट्स:- 

इसे भी पढ़े :पाठयक्रम की आवश्यकता एवं महत्व

मनोविज्ञान के नोट्स


मनोविज्ञान की परिभाषा Definition of Psychology 

  1. वाटसन महोदय ने मनोविज्ञान के बारे में कहा है,कि मनोविज्ञान व्यवहार का धनात्मक निश्चित विज्ञान होता है।
  2. विलियम मैग्डूगल महोदय ने कहा है, कि मनोविज्ञान व्यवहार और आचरण का यथार्थ विज्ञान होता है।
  3. वुडवर्थ महोदय ने कहा है, कि मनोविज्ञान वातावरण के संबंध में तथा व्यक्ति की क्रियाओ का अध्ययन होता है।
  4. पिल्सवरी महोदय ने मनोविज्ञान की परिभाषा देते हुए कहा है, कि मनोविज्ञान व्यक्ति के व्यवहार का विज्ञान है।
  5. क्रो एंड क्रो महोदय ने कहा है, कि मनोविज्ञान मानव व्यवहार व मानव संबंधों का अध्ययन होता है।
  6. बोरिंग महोदय के अनुसार मनोविज्ञान मानव प्रकृति का विज्ञान है।
  7. मॉर्गन महोदय ने कहा है, कि मनोविज्ञान मानव व पशु सम्बन्धो का अध्ययन होता है।

मनोविज्ञान का जन्म Birth of Psychology 

मनोविज्ञान का जन्म दर्शनशास्त्र से हुआ है, अर्थात मनोविज्ञान की जननी या माता दर्शनशास्त्र है, जबकि मनोविज्ञान के पिता अरस्तु महोदय हैं। अंग्रेजी में मनोविज्ञान को साइकोलॉजी Psychology के नाम से जाना जाता है और साइकोलॉजी शब्द का सबसे पहले प्रयोग रुडोल्फ वायकिल महोदय ने 1590 में अपनी एक पुस्तक साइकोलॉजी में किया था, 

जबकि इसका अर्थ गैरेट महोदय ने बताया। उन्होंने कहा, कि साइकोलॉजी Psychology शब्द लैटिन भाषा का शब्द है, जो दो शब्दों से मिलकर बना होता है। Psyche जिसका अर्थ होता है "आत्मा" logos जिसका अर्थ होता है "अध्ययन" इस प्रकार से साइकोलॉजी शब्द का अर्थ होता है आत्मा का अध्ययन।

मनोविज्ञान का विकास क्रम Development of Psychology 

मनोविज्ञान को चार भागों में बांटा गया है 

  1. आत्मा का विज्ञान:- मनोविज्ञान को आत्मा का विज्ञान 300 ई से लगभग 16वीं शताब्दी तक माना जाता रहा, किंतु बाद में विभिन्न विचारको द्वारा यह सिद्ध कर दिया गया की आत्मा अमूर्त है, इसीलिए आत्मा का विज्ञान मनोविज्ञान की यह परिभाषा निरस्त हो गई आत्मा का विज्ञान मनोविज्ञान के प्रवर्तक तथा मानने वालों में अरस्तु प्लेटो सुकरात रुडोल्फ गोयकिल महोदय सबसे प्रमुख माने जाते है।
  2. मन मस्तिष्क का विज्ञान :- आत्मा का विज्ञान की परिभाषा का खंडन होने के बाद मन व मस्तिष्क का विज्ञान मनोविज्ञान को कहा जाने लगा जो 17वीं शताब्दी से 18 शताब्दी तक चलता रहा। इसके मानने वालों में जॉन लॉक, थॉमस रीड, रीचेरी, पंपोलॉजी आदि प्रमुख थे, किंतु मानव मन मस्तिष्क भी अमूर्त होने के कारण इसका खंडन कर दिया गया।
  3. चेतना का विज्ञान :- मनोविज्ञान को मन मस्तिष्क के विज्ञान के रूप में मानने के बाद इसका खंडन हुआ और इसको चेतना का विज्ञान के रूप में माना जाने लगा, जो 19 सी शताब्दी तक माना गया इसके मानने वालों में विलियम वुन्ट, विलियम जेम्स, जेम्स सल्ली और वाइस प्रमुख थे,  किंतु बाद में चेतना का विज्ञान को भी मनोविज्ञान के रूप में खंडित कर दिया गया।  चेतना के विज्ञान का खंडन का सबसे प्रमुख कारण सिगमंड फ्रायड का मनोविश्लेषण सिद्धांत रहा जिसमें उन्होंने मन के तीन प्रकार बताए हैं।
  4. व्यवहार का विज्ञान :- चेतना का विज्ञान का खंडन होने के बाद मनोविज्ञान को व्यवहार का विज्ञान माना जाने लगा और 19वीं शताब्दी से अब तक इसको व्यवहार का विज्ञान ही माना जाता है, जिसके मानने वालों में पॉवलोक स्निकर्स थार्नडाइक जेवी वाटसन प्रमुख है। 

मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण तथ्य Important Fact of Psychology 

  1. विश्व में मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला 1879 ईस्वी में विलियम वुन्ट के द्वारा जर्मनी के लिपजिंग शहर में कार्ल मार्क्स विश्वविद्यालय में स्थापित की गई थी।
  2. भारत में मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला की स्थापना 1916 में नरेंद्रनाथ सेन गुप्त के द्वारा कोलकाता विश्वविद्यालय में की गई थी।
  3. प्रयोगात्मक मनोविज्ञान के जनक विलियम वुन्ट है।
  4. आधुनिक मनोविज्ञान के जनक विलियम वुन्ट हैं।
  5. अमेरिकी आधुनिक मनोविज्ञान के जनक विलियम जेम्स है, जिन्होंने अपनी पुस्तक द प्रिंसिपल ऑफ साइकोलॉजी में चेतना शब्द की प्रशंसा की।
  6. विलियम मैग्डूगल की पुस्तक द आउटलाइन ऑफ़ साइकोलॉजी में चेतना शब्द की निंदा की गई है। 

दोस्तों यहाँ पर आपने मनोविज्ञान के नोट्स Manovigyan ke Notes के साथ मनोविज्ञान की परिभाषा Bed शिक्षा मनोविज्ञान के नोट्स PDF तथा अन्य महत्वपूर्ण तथ्य पढ़े आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

इसे भी पढ़े :- 

  1. कोर पाठयक्रम क्या है इसकी परिभाषा विशेषताएं और महत्व What is Core Curriculum



0/Post a Comment/Comments