मल्टीमीडिया की विशेषताएँ Features of Multimedia

मल्टीमीडिया की विशेषताएँ Features of Multimedia

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है इस लेख मल्टीमीडिया की विशेषताएँ (Features of Multimedia) में। दोस्तों यहाँ पर आप  मल्टीमीडिया की प्रमुख विशेषताएँ, मल्टीमीडिया के लाभ  मल्टीमीडिया के अनुप्रयोग, मल्टीमीडिया के उपयोग समझ पायेंगे पढ़ पायेंगे। तो आइये शुरू करते है, यह लेख मल्टीमीडिया की विशेषताएँ :- 

इसे भी पढ़े :- पुनर्बलन कौशल पाठ योजना

मल्टीमीडिया की विशेषताएँ

मल्टीमीडिया की विशेषताएँ Features of Multimedia

वर्तमान की अगर हम बात करें तो मल्टीमीडिया मनुष्य के जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है, क्योंकि आज जीवन के हर एक पक्ष से मल्टीमीडिया जुड़ा हुआ है चाहे वह पक्ष मनोरंजन का हो या फिर शिक्षा का या फिर किसी विशेष ज्ञान या अनुसंधान का हर एक क्षेत्र में मल्टीमीडिया का प्रयोग हो रहा है। 

इस प्रकार वर्तमान समय में मल्टीमीडिया के उपयोग से जीवन को एक नवीन गति भी मिली है और मनुष्य विकास की प्रगति पर अग्रसर हो रहा है। यहाँ पर मल्टीमीडिया के कुछ अनुप्रयोग दिए गए हैं, जिनके आधार पर आप समझ पाएंगे, कि मल्टीमीडिया मनुष्य जीवन को किस प्रकार से प्रभावित कर रहा है:-  

मल्टीमीडिया के अनुप्रयोग Features of Multimedia

  1. पत्रकारिता के क्षेत्र में:- आज के समय में हर एक व्यक्ति बहुत ही जिज्ञासु है और वह अपने आसपास अपने देश विदेश में होने वाली विभिन्न घटनाओं के बारे में जानना चाहता है और यह सब उनको जानकारी प्राप्त होती है इंटरनेट और कंप्यूटर की सहायता के द्वारा। विभिन्न प्रकार के लेख मासिक साप्ताहिक पत्र पत्रिकाओ दैनिक पत्र पत्रिकाओं के द्वारा जो विभिन्न विषयों पर समय-समय पर लेख निकाले जाते हैं, जिसमें सभी प्रकार की गतिविधियाँ जैसे की मौसम संबंधी सूचनाओं एक्सीडेंट संबंधी सूचनाओं युद्ध संबंधी सूचनाऐं आदि होती हैं, जो मनुष्य मल्टीमीडिया का उपयोग करके प्राप्त कर सकता है।
  2. शिक्षा के क्षेत्र में:- शिक्षा के क्षेत्र में भी मल्टीमीडिया बहुत ही मूल्यवान महत्वपूर्ण साबित हुआ है, क्योंकि आज की विभिन्न प्रकार की शिक्षण विधियाँ इंटरनेट कंप्यूटर की सहायता प्राप्त होने पर प्रभाववी तरीके से बच्चों को शिक्षित कर पाती हैं। कंप्यूटर प्रोजेक्टर के माध्यम से एक समय में कई अधिक बच्चों को आसानी से और प्रभावशील तरीके से शिक्षित किया जाता है। आज के समय में इंटरनेट तथा कंप्यूटर आदि के माध्यम से निर्जीव चित्रों को संजीव चित्रों में बदलकर छात्रों को इस प्रकार से ज्ञान दिया जा रहा है, कि छात्रों को वह ज्ञान पूर्ण रूप से स्थाई प्राप्त हो रहा है। वर्तमान में शैक्षिक प्रबंधन प्रशासन शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में मल्टीमीडिया का उपयोग बहुत बढ़ चढ़कर हो रहा है।
  3. मनोरंजन के क्षेत्र में:- मनुष्य दिन भर विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ करता है। कोई खुद की दुकान व्यवसाय से कमाने जाता है, तो कोई मेहनत मजदूरी करके कमाता है, तो कोई ऑफिस में काम करता है, लेकिन दिन भर उन पर विभिन्न प्रकार की परेशानियाँ विभिन्न प्रकार का प्रेशर टेंशन बनी रहती है, जिससे उन्हें निजात पाने के लिए मनोरंजन की भी आवश्यकता होती है और यह मनोरंजन उनको मल्टीमीडिया के माध्यम से कंप्यूटर इंटरनेट की सहायता से वीडियो ऑडियो के द्वारा प्राप्त होता है। आज मनोरंजन के साधन के रूप में टेलीविजन मोबाइल सीडी प्लेयर आदि का उपयोग किया जा रहा है, जिससे मनुष्य के मन को शांति मिलती है और मनुष्य आनंदित अनुभव करता है।
  4. अनुसंधान के क्षेत्र में :- अनुसंधान के क्षेत्र में भी मल्टीमीडिया का अनुप्रयोग देखने को मिलता है। आज के समय में हर एक क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अनुसंधान करने के लिए विभिन्न प्रकार के डाटा एकत्रित करना हो तो कंप्यूटर इंटरनेट की ही जरूरत होती है और इन आंकड़ों के द्वारा विभिन्न अनुसंधान संबंधी निष्कर्ष निकाले जाते हैं। इसके साथ यह भी ज्ञात होता है, कि किस क्षेत्र में अनुसंधान की आवश्यकता है? इस आधार पर शिक्षा सामग्री हो या फिर कोई भी क्षेत्र हो वहां पर अनुसंधान की जरूरत होती है और अनुसंधान सुगम बनता है, जो इंटरनेट और कंप्यूटर के माध्यम से जो मल्टीमीडिया का ही रूप हैं।
  5. कला के क्षेत्र में:- कला के क्षेत्र में भी मल्टीमीडिया व्यापक रूप से उपयोग में लाया जाता है। आज कंप्यूटर के माध्यम से विभिन्न प्रकार की पेंटिंग्स में चित्रों को इस प्रकार से कलर किया जाता है, कि वह जीवंत प्रतीत होती हैं। आज कंप्यूटर के माध्यम से ही विभिन्न प्रकार के नक्शे पुर्जे आदि के चित्र बनाए जाते हैं और फिर उनको जीवंत रूप दिया जाता है। अतः मल्टीमीडिया के द्वारा कलाओं के निर्माण में सहायता मिलती है तो वहीं गणितीय विज्ञान संबंधी आकृतियों के निर्माण भी इससे सुगम बनते हैं।
  6. उद्योग के क्षेत्र में :- अगर बात करें उद्योग के क्षेत्र में तो उद्योग के क्षेत्र में भी मल्टीमीडिया बहुत ही बढ़कर प्रयोग हो रहा है। आज ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से हम अपना माल एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से भेज देते हैं तथा विभिन्न प्रकार की वस्तु अगर खरीदना हो क्रय विक्रय करना हो तो वह भी मल्टीमीडिया के माध्यम से होता है, जिसमें हमें एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन तथा अन्य गैजेट की आवश्यकता होती है, जिनके आधार पर हम किसी प्रकार की वस्तुओं का क्रय विक्रय कर सकते हैं तथा अपनी वस्तुओं को दूसरे देशों तक भी भेज सकते हैं, और मंगा सकते है।
  7. व्यवसाय के क्षेत्र में :- अगर व्यवसाय के क्षेत्र में बात करें तो मल्टीमीडिया हर एक व्यवसाय में सहायता करता है क्योंकि आज के समय में शिक्षा बागवानी वस्त्र उद्योग घरेलू सामान निर्माण चीनी उद्योग सभी प्रकार के उद्योग में मल्टीमीडिया की आवश्यकता होती है। इसमें जो प्रक्रिया उपयोग में लाई जाती है, उस प्रक्रिया को जानना उसको समझना सब मल्टीमीडिया के माध्यम से ही होता है। 

उपरोक्त अनुप्रयोग अर्थात मल्टीमीडिया की विशेषताओं के आधार पर हम कह सकते हैं, कि मल्टीमीडिया एक इस प्रकार का सशक्त माध्यम है, जो देश को विकसित करने के लिए बहुत ही उपयोगी है और इसका उपयोग हर एक क्षेत्र में हो रहा है। अगर बात करें आज के समय में मल्टीमीडिया तो आज के समय में मल्टीमीडिया हर एक क्षेत्र की डिमांड है और इसके बिना कोई भी क्षेत्र अछूता न रहा है और ना ही कभी रहेगा।

दोस्तों यहाँ पर आपने मल्टीमीडिया की विशेषताएँ (Features of Multimedia) मल्टीमीडिया की प्रमुख विशेषताएं पढ़ी, आशा करता हुँ आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। 

इसे भी पढ़े :- 

  1. शिक्षा के उद्देश्य Objective of Education


0/Post a Comment/Comments